गम्हरिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन, ध्वज स्थापना के साथ गूंजा सुंदरकांड पाठ
भक्ति से ही समाज में एकता: सिंटू गोराई, महावीर अखाड़ा समिति का सफल आयोजन

गम्हरिया : स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को महावीर अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी पूजा और ध्वज स्थापना का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आराधना की। पूरे वातावरण में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी। महावीर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सिंटू गोराई ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, आस्था और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ जैसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि समिति हर वर्ष इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाती है और इसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से आरुष कश्यप, मनीष मुखर्जी, विक्की शर्मा, मास नायक, गुरु सरदार, ओंकार, शुभम सिंह राजपूत, रिंकू गोराई, प्रकाश गोराई, अभिजीत मुखर्जी, दीपक साह, कुंदन कश्यप, हिमांशु झा, रोहित, मोनू, ध्रुव प्रमाणिक, प्रभास महतो सहित समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों की सक्रिय भूमिका रही जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो सका।