ताज़ा-ख़बर

बालूमाथ जमीन मामले में सीओ बालेश्वर राम की ईडी जांच व गिरफ्तारी की मांग: रवि डे

रिपोर्ट: Santosh Kumar9 घंटे पहलेझारखण्ड

रवि डे ने कहा कि मामले की गहन जांच से जमीन से जुड़े तथ्यों और कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है

बालूमाथ जमीन मामले में सीओ बालेश्वर राम की ईडी जांच व गिरफ्तारी की मांग: रवि डे

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ अंचल में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर समाजसेवी रवि डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बालूमाथ अंचल में सैकड़ों एकड़ जमीन की कथित हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

रवि डे ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के कार्यकाल में गरीबों की जमीन और सरकारी जमीन से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने ईडी से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा बालेश्वर राम की भूमिका की जांच करने की मांग की। साथ ही, जांच में भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने की मांग की।

रवि डे ने कहा कि मामले की गहन जांच से जमीन से जुड़े तथ्यों और कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा सरकार से मामले में शीघ्र पहल करने की मांग की।

इन्हें भी पढ़ें.