ताज़ा-ख़बर

ऋतु हत्याकांड के पीड़ित परिवार के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary9 घंटे पहलेझारखण्ड

एसपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग

ऋतु हत्याकांड के पीड़ित परिवार के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी

मेदिनीनगर (पलामू) : चैनपुर की 10 वर्षीय बच्ची ऋतु हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित बच्ची के माता-पिता द्वारा कचहरी स्थित जिला परिषद कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

धरना स्थल पर पहुंचकर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने परिवार की मांगों को गंभीरता से सुना। मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान बिमला कुमारी ने पलामू एसपी से फोन पर बातचीत कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्ची के साथ हुई इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, सतेंद्र सिंह, रिजवान खान, अशोक सिंह, कमला पूरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.