ताज़ा-ख़बर

सन्नी सिंह की माता के निधन पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

गम्हरिया के आदर्श नगर पहुंचे सांसद-विधायक, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

सन्नी सिंह की माता के निधन पर सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सन्नी सिंह की माता स्वर्गीय अमृत कौर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी गम्हरिया पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आदर्श नगर स्थित सन्नी सिंह के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सांसद जोबा माझी ने दिवंगत अमृत कौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। विधायक जगत माझी ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष सुवेंदु महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता, सांसद प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद प्रोफेसर कालीपद सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा) और विपेन्द्र राय सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अमृत कौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वार्ड संख्या पांच के पार्षद प्रतिनिधि पिंटु सिंह, समाजसेवी कौशल सिंह, मनोज कुमार, झामुमो नेता रॉबिन हांसदा, राजू सिंह सरदार, सुजल स्वर्णकार, रवि हांसदा, सवेरा कुमार, गणेश कुमार और विकास सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत अमृत कौर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य रखने की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें.