ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ बनस मेला, मंडा पूजा में उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

40 फीट ऊंचे लट्ठे से भक्तों ने की परिक्रमा, फूल पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु

बड़कागांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ बनस मेला, मंडा पूजा में उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट : अजय कुमार

बड़कागांव : राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित आस्था और परंपरा का प्रतीक बनस मेला एवं मंडा पूजा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पुजारी चिंतामणि महतो के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंडा पूजा के दौरान 40 फीट ऊंचे लट्ठे से भक्तों ने पारंपरिक तरीके से परिक्रमा की और श्रद्धालुओं के बीच फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान कुल 33 भक्तों ने अपनी पीठ में कील लगवाकर लट्ठे से परिक्रमा की जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। धार्मिक मान्यता के अनुसार परिक्रमा के दौरान बरसाए गए फूल को घर या तिजोरी में रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त होती है। यही कारण रहा कि फूलों को प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। लोग अपने हाथ और आंचल फैलाकर फूल लपकते नजर आए। बुधवार रात आयोजित मेले में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी मेले में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। हालांकि मेले के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को भी अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं में से दो महिलाओं के मंगलसूत्र और एक महिला का पर्स उचक्कों द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर अध्यक्ष जय हिंद महतो, पुजारी चिंतामणि महतो, इंग्लेश सोनी, पिंटू गुप्ता, पदम महतो, पवन कुमार, सरजू भुईंया, दर्शन महतो, प्रदीप महतो, बंधन महतो, अंतू महतो, चेतलाल महतो, कीर्तन महतो, बुद्धिनाथ महतो, तूलेश्वर महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.