ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, हत्या और चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेअपराध

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की कार्रवाई जारी, फरार वारंटियों व अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज

बड़कागांव पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, हत्या और चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

रिपोर्ट : अजय कुमार

हजारीबाग : बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सिरमा पंचायत के पंडरिया गांव में वर्ष 2025 में हुई एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25 (दिनांक 15 मई 2025) के तहत धारा 103(1)/3(5) बीएनएस में दर्ज प्राथमिकी के आरोपी निर्मल महतो (पिता-स्व. दीनू महतो) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में ग्राम बादम में चाकूबाजी की घटना को लेकर दर्ज बड़कागांव थाना कांड संख्या 119/26 (दिनांक 3 जुलाई 2026) के तहत धारा 118(1), 118(2), 109(1), 126(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस में नामजद आरोपी विवेक पांडेय (18 वर्ष, पिता विजय पांडेय) को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के साथ बड़कागांव थाना के सशस्त्र पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। थाना प्रभारी ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करती रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें.