ताज़ा-ख़बर

बड़कागांव थाना प्रभारी ने पॉस्को एक्ट मामले में एक को भेजा जेल

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

दर्ज मामले के तहत प्राथमिकी अभियुक्त संदीप कुमार पिता शंकर गुप्ता ग्राम सिकरी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बड़कागांव थाना प्रभारी ने पॉस्को एक्ट मामले में एक को भेजा जेल

Ajay Kumar बड़कागांव : बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।पॉस्को एक्ट मामले में गिरफ्तार कर एक युवक को जेल भेज दिया।मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के द्वारा मामले को लेकर आवेदन दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 88/26 दिनांक 20 मई धारा 126 (2) ,127 (2) 74 , 352 , 351(2) , 3 (2) बीएनएस एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज की ।

दर्ज मामले के तहत प्राथमिकी अभियुक्त संदीप कुमार पिता शंकर गुप्ता ग्राम सिकरी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के आवेदन मिलते ही किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और कई मामलों का उद्वेदन कर मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

क्या है मामला

पीड़ित के पिता के द्वारा आवेदन देकर गुहार लगाते हुए कहा गया कि मेरी 14 वर्षीय पुत्री हजारीबाग में रूम लेकर पढ़ाई करती थी।और प्रतिदिन साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी।ट्युशन जाने के दौरान सत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के समीप सीकरी निवासी संदीप कुमार मोटरसाइकिल से आकर मेरी पुत्री की साइकिल को रोककर पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बिठाकर इंटर साइंस कॉलेज के पीछे ले जाकर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने लगा।

जब मेरी पुत्री विरोध करने लगी तो मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद मेरी बेटी किसी तरह फोन की तो मैं पुत्री के पास गया।और पुत्री को अपने साथ रूम लेकर चला आया।पुण: आरोपी दो लोगों के साथ रूम पर आकर हम लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा और मेरी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।मैं अपनी पुत्री को लेकर अपना घर आ गया लेकिन यहां भी मोटरसाइकिल से आकर मेरे घर पर आकर धमकी देने लगा।

इन्हें भी पढ़ें.