बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क समग्र विकास की आधारशिला होती है : कल्पना सोरेन
गांडेय विधायक ने 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन की, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेगाबाद का किया निरीक्षण

मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त गिरिडीह : सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव सहित अन्य कई वरीय अधिकारियों ने मंगलवार को जिले में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा किया।
इस कार्यक्रम के तहत गिरिडीह सदर अंतर्गत खावा-जगमनरायडीह मे पुल निर्माण कार्य का उद्घाटन की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। इस पुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
इसके बाद बेंगाबाद प्रखंड मे एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन एवं साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन की। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों में बच्चों एवं लाभुकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, बेंगाबाद प्रमुख सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।