ताज़ा-ख़बर

आदित्यपुर में बाइक सवारों ने छीनी थी महिला की चेन, मुख्य आरोपी इस्माईल आलम गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 13 दिन पहलेअपराध

नई पुल छिनतई कांड खुलासा, सोने की चेन और काला बाइक बरामद, पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

आदित्यपुर में बाइक सवारों ने छीनी थी महिला की चेन, मुख्य आरोपी इस्माईल आलम गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने आदित्यपुर में घटित चेन छिनतई मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 344/25, दिनांक 09 नवंबर 2025 से जुड़ा है जिसमें बादिनी नामक महिला जमशेदपुर से आदित्यपुर लौट रही थी। नया पुल पार करते ही बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली थी। घटना के बाद तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पु०नि० सह थाना प्रभारी बिनोद तिकी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त इस्माईल आलम उर्फ चोच (पिता: गुलाम सरवर, पता: ग्रीनवैली रोड नं.-17, क्रॉस रोड नं.-04, हाउस नं.-93, थाना आजादनगर, पूर्वी सिंहभूम) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर छिनतई की गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल (जेएच05बीएच-5895) बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस छापामारी टीम में एसआई कौशल कुमार, एसआई बिनोद टुडू, टाइगर आ०/372 नितीश कुमार पांडेय, टाइगर आ०/513 दीपक कुमार एवं सशक्त बल शामिल थे। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

इन्हें भी पढ़ें.