ताज़ा-ख़बर

वार्ड 17 में बिरेंद्र सिंह यादव ने झोंकी पूरी ताकत, साइकिल पम्प पर समर्थन की अपील

रिपोर्ट: MANISH 20 घंटे पहलेझारखण्ड

चुनावी शोर थमने से पहले घर-घर पहुंचे बिरेंद्र यादव, बदलाव के नाम पर मांगे वोट

वार्ड 17 में बिरेंद्र सिंह यादव ने झोंकी पूरी ताकत, साइकिल पम्प पर समर्थन की अपील

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्षद पद के उम्मीदवार बीरेंद्र सिंह यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। बैलेट पेपर के क्रम संख्या 05 पर ‘साइकिल पम्प’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे बिरेंद्र सिंह यादव ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। चुनावी शोर थमने से एक दिन पहले उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बिरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वार्ड 17 को पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने मतदाताओं से बैलेट पेपर में क्रम संख्या 05 पर साइकिल पम्प चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। समर्थकों ने दावा किया कि इस बार वार्ड में बदलाव की लहर है और परिणाम उनके पक्ष में जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें.