ताज़ा-ख़बर

साइकिल पम्प के साथ मैदान में बीरेंद्र यादव, वार्ड 17 में बदलाव की दस्तक

रिपोर्ट: MANISH 3 घंटे पहलेझारखण्ड

जनता से सीधा संवाद कर समर्थन मांग रहे बीरेंद्र सिंह यादव

साइकिल पम्प के साथ मैदान में बीरेंद्र यादव, वार्ड 17 में बदलाव की दस्तक

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 में पार्षद पद के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह यादव ने अपने चुनाव प्रचार को धार देते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। बैलेट पेपर में क्रम संख्या 05 पर साइकिल पम्प चुनाव चिन्ह के साथ वे लगातार मोहल्लों का दौरा कर रहे हैं। सुबह से ही समर्थकों के साथ निकले बीरेंद्र यादव ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में जलनिकासी, टूटी सड़कों, नियमित सफाई और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याएं साझा कीं। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बैलेट पेपर में क्रम संख्या 05 पर साइकिल पम्प चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर वार्ड 17 के समग्र विकास के लिए उन्हें अवसर दें।

इन्हें भी पढ़ें.