ताज़ा-ख़बर

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों का जेईई मेन में जलवा, 97% से अधिक एनटीए स्कोर

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

राज्यभर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, सरकार ने दी विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था को सफलता का श्रेय

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों का जेईई मेन में जलवा, 97% से अधिक एनटीए स्कोर

रांची : झारखंड सरकार द्वारा संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की जेईई मेन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। Jharkhand Education Project Council की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न जिलों के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय एनटीए स्कोर हासिल किया है। परिणामों के मुताबिक जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 प्रतिशत एनटीए स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। धनबाद के अंकित कुमार (97.61 प्रतिशत), हजारीबाग के निखिल कुमार (95.37 प्रतिशत), देवघर के वैभव सिंह (93.56 प्रतिशत), गिरिडीह के अनीश शर्मा (93 प्रतिशत) और बोकारो के अंब्रिश राजशेखर (91.79 प्रतिशत) सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। वहीं गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा के अनेक छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त कर उत्कृष्टता दिखाई। राज्य सरकार ने इस सफलता का श्रेय आधुनिक शिक्षण पद्धति, अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग व्यवस्था को दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह और परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इन्हें भी पढ़ें.