ताज़ा-ख़बर

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा हिरणपुर मंडल का धरना, सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: VBN News Desk15 घंटे पहलेझारखण्ड

धरना के उपरांत भाजपा नेताओं ने अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार के माध्यम से राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा।

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा हिरणपुर मंडल का धरना, सौंपा ज्ञापन

By Ajay Kumar हिरणपुर (पाकुड़): किसानों की बदहाली एवं राज्य सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हिरणपुर मंडल द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने किया। धरना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, सुनीता देवी, जयंत मंडल, जामु मरांडी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धरना के उपरांत भाजपा नेताओं ने अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इस दौरान नेताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने कहा कि चुनाव से पूर्व महागठबंधन सरकार ने किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3200 प्रति क्विंटल देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करने, कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली एवं सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा सस्ती दरों पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह धरना किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है और जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने आरोप लगाया कि राज्य में खाद एवं यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है, जिससे किसानों को मजबूरी में ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.