ताज़ा-ख़बर

सिविल सर्जन ने किया स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व दवा की उपलब्धता का लिया जायजा, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

सिविल सर्जन ने किया स्वास्थ्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

हिरणपुर (पाकुड़)। सिविल सर्जन, ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर डांगापाड़ा, तोरई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा, हिरणपुर का औचक निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए तथा दोनों संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से होता मिला।

निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

सिविल सर्जन ने उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ करने को कहा।

इन्हें भी पढ़ें.