ताज़ा-ख़बर

भाजपा ने निकाय चुनाव में खेला बड़ा दांव, सरायकेला नगर पंचायत से सुमित चौधरी पर जताया भरोसा

रिपोर्ट: MANISH 1 घंटे पहलेझारखण्ड

भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा से थमा गतिरोध, सुमित चौधरी के नाम से सरायकेला में बढ़ी चुनावी हलचल

भाजपा ने निकाय चुनाव में खेला बड़ा दांव, सरायकेला नगर पंचायत से सुमित चौधरी पर जताया भरोसा

सरायकेला : झारखंड निकाय चुनाव 2026 को लेकर सरायकेला जिले के तीनों निकायों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम पर चला आ रहा सस्पेंस मंगलवार को खत्म हो गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर जिला मुख्यालय की ओर से आधिकारिक सूची जारी करते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। सूची के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुमित कुमार चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम से प्रभासिनी कालुंडिया तथा कपाली नगर परिषद से साजदार आलम को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। सरायकेला नगर पंचायत सीट से सुमित चौधरी के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। लंबे समय से जारी अंदरूनी खींचतान और असमंजस पर विराम लगने से पार्टी ने राहत की सांस ली है। वहीं टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई दावेदारों को इस फैसले से झटका लगा है। इधर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने बगावती तेवर अपनाते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है जिससे राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। दूसरी ओर बोरजो राम हांसदा, बिनोती हांसदा और संजय सरदार की दावेदारी समाप्त मानी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी ने दावा किया कि जनता का भरोसा उनके साथ है और वे सरायकेला नगर पंचायत सीट जीतकर विकास को नई गति देंगे। निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक ने भी सुमित चौधरी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। टिकट की घोषणा के साथ ही भाजपा पूरी ताकत से चुनावी तैयारी में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें.