ताज़ा-ख़बर

हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना

रिपोर्ट: शनिरंजन 15 घंटे पहलेझारखण्ड

राज्यपाल के नाम सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का धरना

चैनपुर : भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में हेमंत सोरेन सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की। धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। धरना प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा को सौंपा। 31.jpg धरना को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार किसानों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, वहीं धान खरीद की बकाया राशि का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी पूरी तरह मौसम पर निर्भर है, ऐसे में खाद, बीज एवं कृषि उपकरण समय पर उपलब्ध नहीं होने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्गीय किसान प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को उठाने का कार्य करेंगे।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो भाजपा आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इन्हें भी पढ़ें.