ताज़ा-ख़बर

नन्हे कदमों को मिल रही नई उड़ान, समर कैंप में बच्चों ने सीखी क्रिएटिविटी और संस्कार

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

मिट्टी के बर्तन, गार्डनिंग, म्यूजिक और टीम गेम्स से बच्चों का हो रहा समग्र विकास, ऑटिज्म व स्पीच डिफिकल्टी वाले बच्चों पर भी विशेष ध्यान

नन्हे कदमों को मिल रही नई उड़ान, समर कैंप में बच्चों ने सीखी क्रिएटिविटी और संस्कार

रांची। इटकी रोड स्थित हेहल के टीएंडजी स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों ने मिट्टी के बर्तन बनाना, गार्डनिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति को करीब से समझा। वहीं म्यूजिक, डांस और पेंटिंग के जरिए बच्चों ने अपनी प्रतिभा और क्रिएटिविटी को खुलकर अभिव्यक्त किया।

पहेलियों और टीम गेम्स के माध्यम से बच्चों में सोशल स्किल्स, साझेदारी की भावना और आपसी तालमेल विकसित करने का प्रयास किया गया। छुट्टियों के लिए दिए गए रोचक एक्टिविटी होमवर्क से बच्चे और अभिभावक एक-दूसरे के साथ बेहतर समय बिताते हुए मजबूत बॉन्डिंग बना रहे हैं।

‘टीएंडजी यूनिवर्सल द कलर्स ऑफ हेवन’ प्लेस्कूल पिछले आठ वर्षों से बच्चों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान की संस्थापक रेनू कुमार ने बताया कि बच्चों का विकास केवल स्कूल की नहीं, बल्कि अभिभावकों और संस्थान की साझा जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ यहां किफायती फीस में बच्चों को बुनियादी शिष्टाचार, शेयरिंग की भावना और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल का हरा-भरा और सुरक्षित वातावरण बच्चों को प्रकृति से जोड़ने में मदद करता है। संस्थान में ऑटिज्म और स्पीच डिफिकल्टी से जूझ रहे बच्चों के लिए भी विशेष देखभाल और प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

रेनू कुमार के अनुसार, छुट्टियों के दौरान भी बच्चों की सीखने की प्रक्रिया बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी जाती है।

संस्थान बच्चों को शुरुआती स्तर से ही इस तरह तैयार करता है कि वे आगे चलकर प्रतिष्ठित स्कूलों में प्रवेश और वहां के माहौल के अनुरूप खुद को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बना सकें। इंटरव्यू और बेसिक असेसमेंट को ध्यान में रखते हुए बच्चों की संवाद शैली और सोशल स्किल्स पर विशेष रूप से काम किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें.