ताज़ा-ख़बर

छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक अखाड़ा न बनाए भाजपा : गोपाल सिंह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary19 घंटे पहलेझारखण्ड

भाजपा आंदोलन को उसके मूल मुद्दों से भटकाकर उसे बदनाम करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक अखाड़ा न बनाए भाजपा : गोपाल सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में भाजपा का आहूत बंद को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सह मीडिया चेयरमैन गोपाल सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया पूरी तरह दोहरा है। एक ओर वह छात्रों के समर्थन का दिखावा कर रही है और दूसरी ओर आंदोलन के बीच अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।

गोपाल सिंह ने कहा कि छात्रों का आंदोलन उनके भविष्य, रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर सवाल है। भाजपा आंदोलन को उसके मूल मुद्दों से भटकाकर उसे बदनाम करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को भाजपा समर्थकों द्वारा पाकिस्तानी और देशद्रोही तक कहा गया। अपने भविष्य और रोजगार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं को देशद्रोही कहना भाजपा की मानसिकता और संवेदनहीनता को दर्शाता है। केंद्र की मोदी सरकार ने छात्रों के आंदोलन के प्रति जिस संवेदनहीनता का परिचय दिया, उसे पूरे देश ने देखा है।

इन्हें भी पढ़ें.