ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में इंटरहाउस बॉयज खो-खो प्रतियोगिता संपन्न, एमेरल्ड हाउस बना चैंपियन
प्रतियोगिता में एमेरल्ड, सफायर, गार्नेट और टोपाज हाउस के छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया

गिरिडीह: ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में इंटरहाउस बॉयज खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में एमेरल्ड, सफायर, गार्नेट और टोपाज हाउस के छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और दमदार टीम समन्वय से मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य चन्द्रमलिका घोष चौधुरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एकेडमिक हेड मोहम्मद शहरयार, बरनाली पॉल और सोनू विशेष रूप से उपस्थित थे।
मैदान में छात्रों ने बेहतरीन फुटवर्क, त्वरित निर्णय क्षमता और शानदार रणनीति का प्रदर्शन किया। कड़ी टक्कर के बीच एमेरल्ड हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सफायर हाउस उपविजेता और गार्नेट हाउस द्वितीय उपविजेता रहा।
कोच ऋतिक कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को अपनी क्षमता और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें टीम भावना व अनुशासन विकसित होता है।
प्राचार्य ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच कर्मवीर पांडेय, ऋतिक कुमार और श्रुति कुमारी के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एकेडमिक हेड मो. शहरयार, बरनाली पॉल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।