ताज़ा-ख़बर

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा

रिपोर्ट: VBN News Desk15 घंटे पहलेझारखण्ड

राज्य की वर्तमान सरकार निकम्मी सरकार है - विधायक रोशन लाल चौधरी

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा

By Ajay Kumar

बड़कागांव- प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने की, जबकि संचालन उरीमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। धरना में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई।

धरना को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है और फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रही है।राज्य की निकम्मी सरकार को बंगाल की भांति उखाड़ फेंक देना चाहिए।

किसानों ,आम जनता की सेवा एवं राज्य के विकास का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो विधायक ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आज बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बाजार की मार से परेशान हैं, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है।

कार्यक्रम में किसानों के हित में कई मांगें रखी गईं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, धान खरीद का बकाया भुगतान शीघ्र करने तथा बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए । धरना में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को पुनः लागू करने की मांग भी उठी। नेताओं ने कहा कि इस योजना से किसानों को सीधा लाभ मिलता था। इसके अलावा ऋण माफी योजना की निष्पक्ष समीक्षा, गांव-गांव सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी किसानों तक पहुंचाने तथा कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने फसल बीमा एवं पशुधन बीमा योजना में आ रही परेशानियों को दूर करने, किसानों को मुफ्त और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने तथा रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने की भी मांग उठाई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

धरना कार्यक्रम के बाद किसानों से संबंधित 12 सूत्री मांगपत्र बड़कागांव विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल को सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, कुणाल किशोर दुबे, डॉ. बालेश्वर महतो, पूनम साव, उमेश दांगी, रंजीत मेहता, श्रीकांत निराला, खेमलाल महतो, बेचन साव, सुनील उरांव, किशोर राणा, सचिदानंद पांडेय, दिनेश करमाली, भगीरथ ठाकुर, सुमन गिरि, रामस्वरूप महतो, नंदलाल महतो, सत्यजीत विद्या अलंकार, नरसिंह प्रसाद, राजेश यादव, मेवालाल नाग, उदय मेहता, मोहन महतो, फूलचंद गिरी, किशोर साव, बिनोद कुशवाहा, ज्ञानचंद कुमार, विष्णु गुप्ता, अनुज यादव, धर्मेंद्र कुमार, सुनीता देवी, अनिता देवी, दशरथ चौधरी, अमृत रजक, गणेश प्रजापति, प्रेमलाल महतो समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.