ताज़ा-ख़बर

स्वतंत्रता दिवस पर बी एल ओ अफसाना खातून को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं को जोड़ने और जागरूकता अभियान में योगदान की सराहना

स्वतंत्रता दिवस पर बी एल ओ अफसाना खातून को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

हैदर नगर (पलामू)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हैदर नगर प्रखंड परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ अफसाना खातून को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रशासन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, सीओ संतोष कुमार, थाना प्रभारी तंजीलूल मनान तथा जनसेवक सहित विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अफसाना खातून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता अभियान में अफसाना खातून का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, उनके सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर उनके कार्यों को सम्मानित किया जाना अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि महिला कर्मियों द्वारा जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे कार्यों से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलती है। अफसाना खातून को मिले सम्मान से क्षेत्र की अन्य महिला कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी, विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान राशिद खां सहित अन्य लोगों ने भी सम्मानित बीएलओ को बधाई दी।

इन्हें भी पढ़ें.