भावुक माहौल में दी गई कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धनंजय प्रसाद को विदाई
"गिरिडीह से मिला अपार प्रेम, जीवनभर याद रहेगा" - धनंजय प्रसाद

गिरिडीह: गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय धनंजय प्रसाद के रांची स्थानांतरण पर अधिवक्ता सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपराह्न 1:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं एवं संघ के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश र्मातड प्रताप मिश्रा, न्यायाधीश प्रभारी महबूब आलम, गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नीकांत, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य परमेश्वर मंडल एवं मीरा कुमारी, शिवेंद्र कुमार, विशाल आनंद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।
इन्हें भी पढ़ें.