ताज़ा-ख़बर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में SIR-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

रिपोर्ट: VBN News Desk18 घंटे पहलेझारखण्ड

बैठक में SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में SIR-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Pakur: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के निमित्त परिसदन सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) उपस्थित रहे। बैठक में SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें.