ताज़ा-ख़बर

तिसरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश की अपहरण के बाद निर्मम हत्या

रिपोर्ट: Amit Sahay2 घंटे पहलेझारखण्ड

बिहार के पिपरातरी जंगल से शव बरामद

तिसरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश की अपहरण के बाद निर्मम हत्या

गिरिडीह (तिसरी): तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक से अपहृत कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई है। उसका शव सीमावर्ती बिहार के चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से बरामद किया गया है। शव पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार खटपोंक के ही आरोपी पिंटू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया है। मंजेश मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला था और तिसरी में एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। बीते रविवार शाम वह साइट पर जा रहा था, तभी बाघमारा मोड़ के पास अपाचे बाइक सवार युवकों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया था।

अपहरण के बाद से तिसरी पुलिस और खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी गहन छानबीन में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस की सुई अपाचे बाइक सवारों पर गई और मुख्य आरोपी पिंटू यादव पुलिस की पकड़ में आ गया। उसकी निशानदेही पर ही बिहार के जंगल से शव बरामद हुआ।

मौके पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई ब्रजेश कुमार, निरंजन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर तिसरी थाना लाने में जुटी है। इधर परिजनों ने कंपनी के प्रोपराइटर और प्रोजेक्ट मैनेजर पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

इन्हें भी पढ़ें.