ताज़ा-ख़बर

बोकारो चास नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 27 फरवरी को आएंगे नतीजे

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

इस चुनाव में नगर निगम के कुल 35 वार्डों में मतदान हुआ।

बोकारो चास नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 27 फरवरी को आएंगे नतीजे

बोकारो: आज बोकारो चास नगर निगम के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और लोगों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हालांकि कुछ स्थानों पर मतदान के दौरान हल्की नोकझोंक और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस बल की तैनाती के चलते स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के जारी रही।

इस चुनाव में नगर निगम के कुल 35 वार्डों में मतदान हुआ। मेयर पद के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 217 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब मतगणना की तारीख पर टिकी हैं।

27 फरवरी को मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किन प्रत्याशियों के सिर जीत का ताज सजेगा और किसे निराशा हाथ लगेगी। फिलहाल पूरे शहर में चुनाव को लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

बोकारो से – (सय्यद तनवीर)

इन्हें भी पढ़ें.