बड़ी खबर: रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा के जंगलों में गिरा विमान
अपडेट का इंतजार

चतरा | रांची: झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुःखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में हताहत, प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।
कैसे हुआ हादसा?, जांच जारी---
जानकारी के मुताबिक, विमान ने रांची से दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते देखा गया, जिसके बाद वह तेज धमाके के साथ करम टांड़ के जंगलों में जा गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी की बात स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्योंकि इलाका काफी दुर्गम और जंगली है, इसलिए राहत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके से जो तस्वीरें और खबरें छनकर आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं।प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचने की कोशिश कर रहा है। घने जंगल और शाम का वक्त होने के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्राथमिकता शवों को निकालने और मलबे की जांच करने की है।
अपडेट का इंतजार
विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। क्या यह तकनीकी खराबी थी या खराब मौसम का असर, इसकी जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित कर देने की ख़बर है।।