झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मनोज कुमार चौबे को अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन, क्रमांक 41 पर मांगा मत
अधिवक्ताओं की आवाज़ को सशक्त मंच देंगे: मनोज चौबे, वरीय अधिवक्ता ओमप्रकाश ने जताया पूर्ण समर्थन

जमशेदपुर : आठ वर्षों के बाद हो रहे झारखंड स्टेट बार कॉउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह चरम पर है। सोमवार को देर शाम प्रत्याशी मनोज कुमार चौबे ने जमशेदपुर एवं सरायकेला के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बैठक में सरायकेला जिला बार एसोसिएशन, चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन, जमशेदपुर बार एसोसिएशन तथा घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। चुनाव में 23 पदों के लिए 100 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें मनोज कुमार चौबे का क्रमांक 41 है। उनके प्रस्तावक झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता माधव प्रसाद हैं जबकि सहयोगी टीम में गौतम कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार चौबे, नीरज कुमार, शिवप्रिय सिंह एवं ललन पाण्डेय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक के बाद अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे ने कहा कि मेरा उद्देश्य बार काउंसिल को अधिवक्ताओं के हितों का सशक्त मंच बनाना है। युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पेशे की गरिमा की रक्षा के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। आप सभी का समर्थन मुझे और मजबूती देगा। सरायकेला कोर्ट के वरीय अधिवक्ता ओमप्रकाश ने भी खुलकर समर्थन जताते हुए कहा कि मनोज कुमार चौबे का अनुभव, उनकी सक्रियता और अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। हमें विश्वास है कि वे बार काउंसिल में हमारी आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। चुनावी माहौल के बीच अधिवक्ताओं की यह एकजुटता मनोज कुमार चौबे के पक्ष में मजबूत समर्थन का संकेत दे रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता दिपक ओझा, मनोज साहू, आलोक सिंह, निशांत गुप्ता, विकास कुमार, सुजीत साहु, संतोष कुमार, किशन लाल, शशि शर्मा, विकास पासवान, विष्णु गर्ग तथा सरायकेला कोर्ट से वरीष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश, अंकित कुमार, अरुण कुमार सिंह, सुनीत कर्मकार, संजीव कुमार मौजूद रहे।