ताज़ा-ख़बर

रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

एटीसी से संपर्क टूटते ही हाई अलर्ट, जंगल में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार

चतरा (कामेश्वर) : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहा रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के समीप जंगल में क्रैश हुआ। बताया जा रहा है कि विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन शाम 7:34 बजे अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से उसका संपर्क टूट गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे। संपर्क टूटते ही विमानन अधिकारियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया और संभावित लोकेशन के आधार पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। रडार डेटा और अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर टीमों को जंगल क्षेत्र में रवाना किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां, नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इमरजेंसी डेटा सेंट्रलाइज्ड एक्शन प्लान (ED CAP) पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है और पल-पल की जानकारी एकत्र की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जानकारी सर्च ऑपरेशन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर अभियान तेज कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.