ताज़ा-ख़बर

पिपराटांड़ पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary1 घंटे पहलेझारखण्ड

दोनों पीपराटांड़ गांव निवासी हैं

पिपराटांड़ पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

पांकी (पलामू) : पांकी की पीपराटांड़ थाना पुलिस ने एक किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पीपराटांड़ थाना में मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रशांत कुमार व पीपराटांड़ थाना प्रभारी नीलेश रंजन ने बताया कि टुनूदाग गांव के पास एक लालरंग के पल्सर बाइक रोक कर तलाशी ली गई। इसमें बाईक की डिक्की में रखे 1.020 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही बाईक सवार देवेन्द्र सिंह उर्फ पुनू सिंह व चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों पीपराटांड़ गांव निवासी हैं। इनके पास से गांजा खरीद बिक्री के 17 हजार रूपये भी बरामद किए गए। साथ ही पल्सर बाइक को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें.