मेदिनीनगर शहर में ब्रांडेड शोरूम का कारोबार सड़क अतिक्रमण से घटा : चेंबर ऑफ कॉमर्स
स्टेट बस डिपो पर पूरी तरह हो गया है कब्जा, निगम है मौन

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मेदिनीनगर सदर एसडीओ व नगर आयुक्त को पत्र देकर अनुरोध किया कि वे व्यवसायी बड़े- बड़े ब्रांड की दूकान, भारी भरकम पूंजी लगाकर खोल रहे हैं। पूरे शहर में बेतरतीब ढंग से दुकानों के सामने ठेला खोमचा लगाकर पूरा रास्ता जाम कर दे रहे हैं । जहां प्रतिष्ठानों में ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं।
चेंबर के महामंत्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो शहर में बड़े ब्रांड आने से डरेंगे। इस पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को आग्रह पत्र देते हुए झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष रिंकू दुबे ने कहा कि वे सभी प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। शहर के सबसे मुख्य स्थल व व्यवस्तम जगह डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक पर निगम ने ठेला व्यवसायियों को ठेला को लगाने की जगह दे रखा है। इसके कारण बाजार के पूरे मार्ग से न एंबुलेंस ना ही दमकल की गाड़ियां गुजर सकती है। कमेटी के सदस्य राकेश सोनी ने कहा वे व्यवसायी ठेला वगैर से बड़े ही परेशान हैं।
अगर प्रशासन को गुहार लगाने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया तो उच्च न्यायालय के शरण में जाना मजबूरी होगी। चेंबर सदस्यों ने कहा कि एंक्रोचमेंट इस हद तक बढ़ गया है कि सरकारी बस डिपो, जहां से छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, दिल्ली के लिए बस चलती है, वहां महिलाओं को बैठने के लिए बने प्रतीक्षालय पर भी सब्जी वाले अपना कैरेट रखकर कब्जा जमा चुके हैं।
ठेला के लिए स्थान किया गया है सुरक्षित, ठेला वहां नहीं लगा तो होगी कार्रवाई : महापौर मेदिनीनगर : महापौर अरुणा शंकर ने अतिक्रमण के संबंध में कहा कि बोर्ड से उन लोगों ने कई व्यस्ततम मार्ग को जो वेंडर जॉन घोषित कर दिया है, जल्द ही प्रशासन को पत्र देने वाले हैं। ताकि व्यस्ततम मार्ग से अतिक्रमण को हटाया जा सके। महापौर ने बताया मकि उन्होंने ठेला लगाने के लिए शहर की सबसे महंगी जमीन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक स्थित पुलिस क्लब दिया है । अगर ठेला लेकर ठेला वाले वहां नहीं जाना चाहते तो नुकसान उन्हें ही होगा। महापौर ने कहा कि बड़ा तालाब के पास आधुनिक सब्जी बाजार भी बनकर तैयार हो गया है। जल्द नाले के ऊपर बैठकर सब्जी बेंचने वालों को ससम्मान सब्जी बेंचने का स्थान मिलेगा ।