ताज़ा-ख़बर

मनोज कुमार चौबे जी के समर्थन में चक्रधरपुर बार एसोसिएशन की अपील, क्रमांक 41 पर ‘ONE’ लिखकर विजयी बनाने का आह्वान

रिपोर्ट: VBN News Desk9 घंटे पहलेझारखण्ड

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्रमांक संख्या 41 पर ‘ONE’ लिखकर श्री मनोज कुमार चौबे जी को विजयी बनाने की अपील की तथा अपना समर्थन प्रदान किया।

मनोज कुमार चौबे जी के समर्थन में चक्रधरपुर बार एसोसिएशन की अपील, क्रमांक 41 पर ‘ONE’ लिखकर विजयी बनाने का आह्वान

चक्रधरपुर में 28 फरवरी 2026 को चुनावी माहौल उस समय और सक्रिय हो गया जब श्री मनोज कुमार चौबे जी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान के तहत Sub-Divisional Court Chakradharpur पहुँचे। प्रातः लगभग 10 बजे वे अपने प्रस्तावक श्री माधव प्रसाद एवं सह-प्रस्तावक कृष्णा प्रजापति के साथ न्यायालय परिसर में उपस्थित हुए। उनके साथ राजन कुमार, श्री राजीव कुमार करन, श्री गौतम कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार चौबे, श्री निरज कुमार, श्री सुमित कुमार, ललन पांडेय तथा राजेश राम रवि भी मौजूद रहे।

न्यायालय परिसर पहुंचने पर Chakradharpur Bar Association के अध्यक्ष माननीय श्री मदन लाल कुमार के नेतृत्व में श्री बी. के. प्रधान, श्री अधीर प्रधान, श्री कंडेयांग, श्री श्रीनिवास सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्रमांक संख्या 41 पर ‘ONE’ लिखकर श्री मनोज कुमार चौबे जी को विजयी बनाने की अपील की तथा अपना समर्थन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं से भी उनके पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

श्री चौबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था की मजबूती और संगठन की एकता को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने एकजुट होकर ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़ें.