ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर में आभार यात्रा सह विजय उत्सव की रही धूम, मेयर अरुणा शंकर व आनंद शंकर ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

खूब उड़े अबीर व गुलाल, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, बैंड की धुन पर खूब नाचे भाजपाई, की आतिशबाजी

मेदिनीनगर में आभार यात्रा सह विजय उत्सव की रही धूम, मेयर अरुणा शंकर व आनंद शंकर ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम की निर्वाचित मेयर अरुणा शंकर ने शनिवार को विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस अरुणा शंकर के आवास से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए छह मुहान पर पहुंचा। इसके पहले नामधारी गुरुद्वारा, सादिक मंजिल चौक, महिंद्रा आर्केड, जिला स्कूल चौक, इंजीनियरिंग रोड, धर्मशाला रोड से होते हुए पंच मुहान चौक पहुंचा। पंचमुहान से जैन मंदिर रोड होते हुए घास पट्टी पहुंचा। इसके बाद विजय जुलूस कनीराम चौक से सत्तार सेठ चौक होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा। 29.jpg 30.jpg 28.jpg सर पर साफा बांधकर आभार यात्रा सह जुलूस में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगाया व रास्ते भर अभी गुलाल उड़ाते रहे। इस बीच कई कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर बम फोड़कर विजय उत्सव मनाया। विजय उत्सव में शामिल भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। बैंड की धुन पर कार्यकर्ता व नेता थिरकते रहे। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में घर के ऊपर से महिलाओं ने अरुणा शंकर सहित पूरे जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करती देखी गईं। आभार यात्रा में जगह जगह पर नवनिर्वाचित महापौर अरूणा शंकर को लोग पुष्प गुच्छ, फूल माला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर रहे थे। आभार यात्रा में मेयर अरुणा शंकर ने कहा - यह मेरी जीत नहीं बल्कि मेदिनीनगर के एक -एक सम्मानित नागरिक के अटूट विश्वास, संघर्ष व सपनों की जीत है। 32.jpg 31.jpg आभार यात्रा फूलों से सजे रथ पर निकला गया। इस पर नवनिर्वाचित महापौर अरूणा शंकर के साथ पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम, भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, मेदिनीनगर के विधायक अलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही, सांसद पुत्री स्मिता आनंद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी शिवकुमार मिश्र लोगों को हाथ जोड़कर आभार व्यक्त कर रहे थे। साथ ही विक्ट्री चिन्ह बनाकर गौरवांवित हो रहे थे। जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के आनंद शंकर, ज्ञान शंकर आकर्ष आनंद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, विजयानन्द पाठक, अविनाश वर्मा, लोजपा के राकेश कुमार सिंह, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, मनोज दूबे, विनय सिंह, अरविन्द गुप्ता, विश्वजीत पाठक, ललन कुमार, अरविंद राणा सहित सैकड़ों भाजपाई व समर्थक शामिल थे। आभार यात्रा का संचालन विजय ओझा ने किया।

चैनपुर में भी मेयर अरुण शंकर ने निकाला आभार यात्रा

शनिवार की शाम मेयर अरुणा शंकर ने चैनपुर क्षेत्र में भी आभार यात्रा निकाला। रथ पर सवार होकर अरुणा शंकर ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने चैनपुर बाजार, राजगढ़, कश्यप मोहल्ला, अस्पताल चौक, कर्पूरी ठाकुर चौक, शाहपुर बाजार से होते हुए विवेकानंद चौक पर आकर आभार यात्रा समाप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। मतदाताओं ने अरुणा शंकर को फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक जय श्रीराम का नारा लगाते रहे।

इन्हें भी पढ़ें.