ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में चंदा और मिस्टी ने जीता स्वर्ण पदक
आर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया.

शोतोकान शीगोकाई कराटे डु इंडिया में के तत्वाधान से ऑल इंडिया शोतोकान शीगोकाई ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर के तुलसी भवन में किया गया है.
प्रतियोगिता का संचालन मुंबई से आए एशियन कराटे फेडरेशन के रेफरी महावीर आर चौहान के देखरेख में हुआ प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया झारखंड टीम में शामिल राँची के चार खिलाड़ियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर दो स्वर्ण सहित चार पदक झारखंड के खाते में जोड़े पदक विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया.
इन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का एक हिस्सा है जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है जो खिलाड़ी आज की प्रतियोगिता में सफलता हासिल नहीं कर पाए बस उन्हें और थोड़ी मेहनत की जरूरत है वो भी अपनी सफलता पा सकते हैं सफल खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट आकादमी के अध्यक्ष सेंसाइ अनिल किस्पोट्टा राकेश तिर्की कुंदन उराँव उमा शंकर महतो आदि ने बधाई दी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में काता स्पर्धा 10 से 11 साल काता में आदित राज ने रजत पदक। 11से 12 साल काता में मिस्टी कुमारी ने स्वर्ण पदक। 13 से 14 साल काता में अनाया मृणालिनी कुजूर ने कास्य पदक। 18 साल महिला काता स्पर्धा में चंदा कुमारी ने स्वर्ण पदक।