ताज़ा-ख़बर

चांडिल बार एसोसिएशन की अनूठी पहल, अधिवक्ता कन्यादान योजना के तहत बेटी की शादी में दिया सहयोग

रिपोर्ट: MANISH 4 दिन पहलेझारखण्ड

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर बार एसोसिएशन ने शुरू की नई परंपरा

चांडिल बार एसोसिएशन की अनूठी पहल, अधिवक्ता कन्यादान योजना के तहत बेटी की शादी में दिया सहयोग

चांडिल : अनुमंडल बार एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अधिवक्ता कन्यादान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बुधवार को बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता मृत्युंजय महतो के पैतृक आवास दुबराजपुर पहुंचकर उनकी पुत्री के विवाह अवसर पर 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर यह योजना शुरू की गई है। एसोसिएशन का उद्देश्य जरूरत के समय अधिवक्ताओं के परिवारों को सहयोग प्रदान करना और बेटियों के प्रति सम्मान एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान और सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। इसी सोच के साथ चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता कन्यादान योजना का शुभारंभ किया है। योजना का पहला लाभ अधिवक्ता मृत्युंजय महतो की पुत्री को दिया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.पी. साहू ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। वहीं सचिव महेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि आने वाले समय में भी बार एसोसिएशन अपने सदस्यों और उनके परिवारों के सुख-दुख में इसी तरह सहभागी बनेगा। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.पी. साहू, सचिव महेन्द्र कुमार महतो, अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह, गुरुचरण महतो, कमल महतो, सुभाष महतो, अशोक झा, संजय महतो, मनोरथ मांझी, संजीव सिंह पातर, बिंदु महतो, जयदेव महतो तथा प्रेस प्रवक्ता शिवेश्वर महतो सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.