ताज़ा-ख़बर

गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग परेशान

रिपोर्ट: MANISH 17 घंटे पहलेझारखण्ड

कचरा फैलाने वालों पर लगे जुर्माना, तभी बनेगा स्वच्छ आदित्यपुर : बाबू तांती

गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड पर गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग परेशान

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड से अंडरग्राउंड रोड मुख्य मार्ग तक इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। खासकर रात्रि के समय सड़क किनारे बड़ी मात्रा में कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कई सब्जी दुकानदार अपने दुकानों का कचरा सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। जब आसपास के लोग इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है। लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई व्यवस्था और सख्ती नहीं होने के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। मामले को लेकर युवा नेता सह समाजसेवी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती ने आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान चलाने से नहीं आएगी बल्कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। बाबू तांती ने कहा कि जो लोग सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं उन पर नगर निगम को जुर्माना लगाना चाहिए। जब तक फाइन की व्यवस्था सख्ती से लागू नहीं होगी तब तक स्वच्छ आदित्यपुर का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने नगर निगम से क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरा उठाव और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि आम लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इन्हें भी पढ़ें.