ताज़ा-ख़बर

प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए गए

रिपोर्ट: MANISH 41 मिनट पहलेझारखण्ड

मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे, थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ बोले- जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता

प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए गए

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार 29 मई 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल तीन मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद किए गए। सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने के बाद धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने चांडिल थाना पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी का आभार जताया। इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ ने कहा कि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुम हुए मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाना में सूचना दें ताकि तकनीकी सहायता से जल्द कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि चांडिल पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है तथा आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें.