प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल पुलिस की बड़ी सफलता, 5 गुम मोबाइल बरामद
CEIR पोर्टल की मदद से मिला लोगों का खोया मोबाइल, चांडिल थाना पुलिस ने लौटाई मुस्कान

चांडिल : सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रोजेक्ट ‘डिवाइस’ के तहत चांडिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार गुरुवार को चांडिल थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल पांच मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत वापस सौंप दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरायकेला-खरसावां पुलिस तथा चांडिल थाना की कार्यशैली की सराहना की। चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहायता लेकर गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक किया जा रहा है। बरामद मोबाइलों को सत्यापन के बाद संबंधित मालिकों को सुपुर्द किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत थाना में सूचना दें ताकि तकनीकी माध्यम से शीघ्र कार्रवाई की जा सके।