ताज़ा-ख़बर

चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद पहुंचे धनबाद, युवाओं से जुड़ने और देशभक्ति का संदेश दिया

रिपोर्ट: VBN News Desk2 घंटे पहलेझारखण्ड

देशभक्ति और इतिहास से जुड़ने की अपील, तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय को दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद पहुंचे धनबाद, युवाओं से जुड़ने और देशभक्ति का संदेश दिया

धनबाद: महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पोते अमित आजाद 7 अप्रैल को धनबाद पहुंचे और युवाओं को देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ने का संदेश दिया। उनका आगमन स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अमित आजाद निरसा के बैजना स्थित महर्षि दयानंद गुरुकुल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें तिरंगा यात्रा निकाली गई और स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता की भावना हमेशा सर्वोपरि रही है और देश के क्रांतिकारियों को आज भी लोग अपने दिलों में जीवित रखते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी हासिल करें।

अमित आजाद ने बताया कि उन्होंने हाल ही में देशभर में लगभग 1,60,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है और बच्चों व युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रांतिकारियों के आदर्श अपनाने चाहिए और राष्ट्र एवं भारत माता के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें.