ताज़ा-ख़बर

राजनगर में धूमधाम से मना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने काटा केक

रिपोर्ट: MANISH 18 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रो. केपी सोरेन बोले- हेमंत सोरेन झारखंड की माटी और लोगों से जुड़े नेता, विकास व जनकल्याण के लिए सरकार कर रही काम

राजनगर में धूमधाम से मना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने काटा केक

सरायकेला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। बड़ा कुनाबेड़ा चौक पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया और स्थानीय लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। छोटे-छोटे बच्चों के बीच भी केक बांटा गया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड की पहचान, संस्कृति और स्थानीय लोगों के हितों को मजबूती मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की माटी और यहां के लोगों से जुड़े हुए नेता हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, आदिवासी, किसान, युवा और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। प्रो. केपी सोरेन ने कहा कि झारखंड को आगे ले जाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे भी मजबूती प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष भुक्तू मार्डी, दिलीप महतो, दुर्गा लाल मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.