ताज़ा-ख़बर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां की एसपी तत्काल हटाए गए

रिपोर्ट: VBN News Desk2 दिन पहलेझारखण्ड

कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती, मुख्यमंत्री बोले : अपराधियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां की एसपी तत्काल हटाए गए

रांची/जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में बताया कि दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जा रहा है। साथ ही चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को संबंधित क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरकार के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें.