ताज़ा-ख़बर

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : मनोज सिंह

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary21 घंटे पहलेझारखण्ड

थैलेसीमिया से ग्रसित पांच मासूम बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने पर बिफरे भाजपाई

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को  तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : मनोज सिंह

भाजपाइयों ने छह मुहान पर फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड के चाईबासा अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रसित पांच मासूम बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही से जान खतरे में पड़ गया है। इसके विरोध में भाजपाईयों ने गीता भवन से छह मुहान चौक तक विरोध मार्च निकाला। छह मुहान चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।

मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया तब जाकर जांच शुरू हुई । आनन- फानन में कर्मचारियों व अधिकारियों को निलंबन कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें बचाना चाह रहे हैं जो गैर जिम्मेदाराना है।

जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बडबोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व लापरवाह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कारण झारखंड के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राज्य के अस्पताल भगवान भरोसे चल रहे हैं। पुतला दहन का कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, शिव कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश पप्पू, धीरेंद्र दुबे, आशीष भारद्वाज, जितेंद्र तिवारी, श्वेवताग गर्ग, सरवन गुप्ता, अजय सिंह, विजय शर्मा, आनंद कुमार, किशन मखड़िया, नंदलाल गुप्ता, शैलेश सिंह, विजय पाठक, संजय कुमार, राजकुमार बर्मन, चंद्रकांत सिंह, पप्पु मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सुजीत कुमार, प्रेम गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.