छऊ महोत्सव 2026 के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण, उपायुक्त ने दी तैयारियों की जानकारी
मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए जाने से आयोजन को और भव्य एवं गरिमामय बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

रांची : झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। गौरतलब है कि यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विशेषकर छऊ नृत्य के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्यमंत्री को आमंत्रित किए जाने से आयोजन को और भव्य एवं गरिमामय बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।