पार्षद नीतू शर्मा की पहल से चितरंजन बेरा को मिली सरकारी योजना के तहत निःशुल्क कान की मशीन
फेसबुक पोस्ट से मिली जानकारी बनी मदद की वजह, कृष्णा बेरा के संपर्क के बाद जरूरतमंद को उपलब्ध कराई गई श्रवण मशीन

आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा की पहल से गम्हरिया निवासी चितरंजन बेरा को सरकारी योजना के तहत निःशुल्क कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। इससे श्रवण संबंधी समस्या से जूझ रहे चितरंजन बेरा को राहत मिलने की उम्मीद है। पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि चितरंजन बेरा के भतीजे कृष्णा बेरा को उनके फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सरकारी योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को कान की मशीन उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद कृष्णा बेरा ने उनसे संपर्क किया और अपने चाचा के लिए सहायता का अनुरोध किया। इसके बाद पार्षद की पहल पर चितरंजन बेरा को सरकारी योजना के तहत निःशुल्क कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। पार्षद ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को ऐसी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि पात्र लाभुक सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहें। इस पहल से लाभुक के परिवार ने भी खुशी जताई और सहायता के लिए पार्षद नीतू शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।