ताज़ा-ख़बर

गुवा व मेघाहातुबुरु में धूमधाम से मनाया गया सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

औद्योगिक सुरक्षा में सीआईएसएफ देश की मजबूत ढाल: मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार

गुवा व मेघाहातुबुरु में धूमधाम से मनाया गया सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस

चाईबासा : सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुआ और मेघाहातुबुरु इकाइयों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह पूरे उत्साह, गर्व और गरिमा के साथ मनाया गया जिसमें बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने जवानों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ का मुख्य उद्देश्य देश की औद्योगिक एवं रणनीतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा को मजबूत बनाना है और बल के जवान इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। इस अवसर पर उन अधिकारियों और जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्यों के दौरान उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवा का प्रदर्शन किया है। उन्हें प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंद्रभूषण कुमार ने सीआईएसएफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में यह बल देश की एक मजबूत सुरक्षा ढाल के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को भविष्य में भी अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने देश की सुरक्षा तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

इन्हें भी पढ़ें.