ताज़ा-ख़बर

चियांकि में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, पथराव में कई घायल

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai7 दिन पहलेझारखण्ड

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

चियांकि में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प, पथराव में कई घायल

मेदिनीनगर: चियांकि क्षेत्र में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई ग्रामीणों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। झड़प के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

इन्हें भी पढ़ें.