ताज़ा-ख़बर

धनबाद पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुवे यूएसए मेड पिस्टल के साथ एक अपराधी को धर दबोचा दूसरा अपराधी हुवा फरार तीन जिंदा गोली बरामद

रिपोर्ट: 4 घंटे पहले
धनबाद पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुवे यूएसए मेड पिस्टल के साथ एक अपराधी को धर दबोचा   दूसरा अपराधी हुवा फरार  तीन जिंदा गोली बरामद

पुलिस ने बुधवार रात अपराध की योजना बनाते एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह छापामारी हीरक रोड आठ लेन सडक के पास, भुचुंगटांड स्थित सुनसान स्थान पर बने एक पुराने बंद पडे़ मकान के पास की। पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम मोनू कुमार यादव उम्र करीब 21 वर्ष, सा० करकेन्द खटाल थाना पुटकी बताया। तलाशी के दौरान उसके कमर के जींस पैंट मे बाएं तरफ छिपाकर खोसा हुआ लोडेड एक पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल को अनलोड करने पर मैगजीन से तीन जिंदा गोली जिसके पेंदे पर KF 7.65 लिखा हुआ बरामद हुआ।बरामद अवैध हथियार लोहे और पीतल से बना हुआ है जिसमे मेड इन यूएसए खुदा हुआ है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मोनू ने भागे हुए अपराधकर्मी के बारे मे पुलिस को बताया कि उसका नाम चिरकुट संजय जो कि इस्ट बसुरिया का रहने वाला है। मोनू यादव वर्ष 2025 में पुटकी थाना कांड सं0-04/2025 में आर्म्स एक्ट में जेल जा चूका है। बैकमोड थाना (भूली ओ०पी०) कांड संख्या 113/26, दिनांक 15.07.2026, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट। छापामारी दल में पु०अ०नि० सोहन कुमार साहु म०पु०अ०नि० जोसफिना हेम्ब्रम, स०अ०नि० हरिप्रकाश मिश्रा, स०अ०नि० मनोज कुमार ओझा सशस्त्र बल के आरक्षी 1495/संदु मांझी आरक्षी 1929/संतोष कुमार आरक्षी 2351/ दीपक कुमार जब्त सामान की विवरणी एक लोहे और पीतल से बना हुआ है जिसमे MADE IN USA खुदा हुआ अवैध पिस्टल। तीन जिंदा गोली जिसके पेंदे पर KF 7.65 लिखा हुआ।

इन्हें भी पढ़ें.