ताज़ा-ख़बर

सीएम हेमन्त सोरेन ने दी होली की शुभकामनाएँ, मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में भेजकर अबुआ सरकार ने निभाया वादा

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

अबुआ सरकार का तोहफा, पर्व से पूर्व बहनों को सम्मान राशि, खुशियों में घुलेंगे विकास के रंग

सीएम हेमन्त सोरेन ने दी होली की शुभकामनाएँ, मंईयां सम्मान योजना की राशि खातों में भेजकर अबुआ सरकार ने निभाया वादा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश की शुरुआत जोहार से करते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में उमंग, भाईचारा और खुशहाली के नए रंग लेकर आए। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस होली पर भी अबुआ सरकार राज्य की बहनों को मंईयां सम्मान योजना की राशि पर्व से पूर्व सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर रही है। इसका उद्देश्य है कि हर घर की खुशियाँ दोगुनी हों और महिलाएँ सम्मान व आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से जरूरतमंद बहनों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उनके परिवारों को मजबूती मिले। सीएम सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे मिलकर और मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इन्हें भी पढ़ें.