ताज़ा-ख़बर

नीट पेपर लीक छात्रों पर लाठी चार्ज, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर पाकुड़ में कांग्रेस का हल्ला बोल

रिपोर्ट: VBN News Desk6 घंटे पहलेझारखण्ड

छात्रों के साथ अन्याय करना बंद करे और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा: उदय लखमानी

नीट पेपर लीक छात्रों पर लाठी चार्ज, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर पाकुड़ में कांग्रेस का हल्ला बोल

Ajay Kumar पाकुड़। केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार NEET पेपर लीक छात्रों पर बीजेपी के द्वारा पुलिस के माध्यम से लाठी चार्ज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुराना सदर अस्पताल के समक्ष मुख्य सड़क किनारे किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कोडीनेटर उदय लखमानी उपस्थित हुए ।

धरना के माध्यम से केंद्र सरकार पर वक्ताओं ने छात्रों के साथ अन्याय करने पर पेपर लीक मुद्दे पर सवाल किया धरना में यूथ जिला अध्यक्ष बेलाल शेख ने कहा कि ये सरकार जो केंद्र में बैठी है, इसकी पहचान उद्योगपतियों के सहयोगी के रूप में है। आज छात्रों पर लाठियां बरसा कर ये साबित कर दिया लेकिन छात्र रुकने वाले नहीं है हर हाल में अपने साथ हुए अन्याय का बदला सरकार से लेगी। हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है देश में बीजेपी के नेतृत्व में चल रही है जो नीति बनाती है और जिसके लिए नीति बनाती वही खुश नहीं रहता।

किसानों के लिए बनाया किसान नाराज युवा नाराज महिला नाराज असल में बीजेपी नीति अपने मालिकों को खुश करने के लिए बनाती है सरकार ने जिस तरह से आंदोलनकारी छात्रों को मारा इससे हिटलर की यादें ताजा हों गई । जालियां वाला बाग में गोलियां चली थी मोदी सरकार में छात्रों पर लाठियां लेकिन सरकार को याद रखना चाहिए कि छात्र की आवाज सत्ता को जड़ से उखाड़ देती है। इसे दबाया नहीं जा सकता उदय लखमानी ने अपने बयान में कहा कि ये सरकार नहीं है ये लोकतंत्र को लूटने वाला है और जिस तरह से हर आंदोलन को ताकत के बल पर बीजेपी कुचलना चाह रही है ये लोकतंत्र देश के लिए ठीक नहीं है।

नरेंद्र मोदी, अमित शाह सोच रहे है की आंदोलन को अपने लाठियां के बल पर कुचल देंगे लेकिन ऐसा नहीं होने वाला देश देश के एक-एक नागरिक इस देश को और सत्ता को बहुत गंभीरता से देख रही है। जिस तरह से लगातार अन्याय हो रहा है कभी किसानों के साथ कभी महिलाओं के साथ अब छात्रों के साथ यह बहुत गंभीर विषय है और यही छात्र एक दिन सत्ता से भाजपा को पैसे उखाड़ कर फेंकेगी की फिर 70 साल तक दिखाई नहीं दे प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को पेपर लीक पर जवाब देना होगा छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना होगा न्याय की आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी ये बता रही है कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए बीजेपी कितनी आतुर है। अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातों को रखा कार्यक्रम में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसरुल हक मुजीबुर रहमान अल्संख्यक जिला अध्यक्ष साहिन परवेज ओबीसी अध्यक्ष अमीर हमजा मो नसीम ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में NEET का पेपर कहा मिलेगा बीजेपी कार्यालय में अहंकारी बीजेपी सरकार होश आवो जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है छात्रों को न्याय दो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे नारे लगे कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बोकुल जी मिथुन मरांडी रसका हेंब्रम सेमिनल इस्लाम सलीम मुखिया असद हुसैन नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़ें.