ताज़ा-ख़बर

पलामू में नेत्र चिकित्सा सुविधा को लेकर कांग्रेस की पहल

रिपोर्ट: Ashwini kumar Ghai60 दिन पहलेझारखण्ड

डॉ. प्रकाश परिमल सप्ताह में एक दिन डालटनगंज आएंगे

पलामू में नेत्र चिकित्सा सुविधा को लेकर कांग्रेस की पहल

मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सुश्री बिमला कुमारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश परिमल से मुलाकात कर क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महामंत्री विजय कुमार चौबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी जितेन्द्र कमलापुरी तथा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर से आग्रह किया कि डालटनगंज एवं पलामू जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पलामूवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनसे अनुरोध किया गया कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन डालटनगंज आकर अपनी सेवाएं प्रदान करें, ताकि जिला मुख्यालय में भी लोगों को विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सके।

डॉ. प्रकाश परिमल ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सप्ताह में एक दिन डालटनगंज में मरीजों को देखने के लिए समय देंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने इस सहमति पर खुशी जताई और डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लौट आया। इस पहल को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिससे पूरे जिले के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें.