ताज़ा-ख़बर

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया रोड शो और जनसभा को संबोधित

रिपोर्ट: VBN News Desk4 घंटे पहलेझारखण्ड

अजहरुद्दीन ने बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में वोट मांगे।

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया रोड शो और जनसभा को संबोधित

Ajay KUmar पाकुड। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक मोहम्मद अजरूद्दीन ने मुर्शिदाबाद पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया।

अजहरुद्दीन ने बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने बहरमपुर ग्रामीण और रानीनगर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 4 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी।

रोड शो के बाद मुर्शिदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गुधिया हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी की “जुमलेबाजी” से परेशान हो चुके हैं और अब बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर मुर्शिदाबाद जिला के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर, रघुनाथगंज विधानसभा के पर्यवेक्षक उदय लखमानी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें.